खेल की खबरें | विक्टोरिया के विभिन्न शहरों में होगा 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य विभिन्न शहरों में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। अधिकांश स्पर्धाओं का आयोजन क्षेत्रीय केंद्रों में होगा जो एक ही शहर में स्पर्धाओं के आयोजन के पारंपरिक मॉडल से अलग है।

लंदन, 12 अप्रैल आस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य विभिन्न शहरों में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। अधिकांश स्पर्धाओं का आयोजन क्षेत्रीय केंद्रों में होगा जो एक ही शहर में स्पर्धाओं के आयोजन के पारंपरिक मॉडल से अलग है।

खेलों का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में होगा जिसमें मेलबर्न, जीलोंग, बेंडिगो, बेलार्ट और जिप्सलैंड शामिल हैं। इन सभी शहरों में अलग खेल गांव होगा।

उद्घाटन समारोह का आयोजन एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले एतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

इस घोषणा के बाद सीजीएफ, राष्ट्रमंडल खेल आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच विस्तृत बातचीत का दौरा चलेगा।

शुरुआत में टी20 क्रिकेट सहित 16 खेलों को इन खेलों के लिए चुना गया है और इसी साल अन्य खेलों को भी इस सूची में जोड़ा जाएगा।

शुरुआती सूची में हालांकि निशानेबाजी और कुश्ती जैसे खेलों को शामिल नहीं किया गया है। इन दोनों ही खेलों में भारत ने पिछले कुछ सत्र में काफी पदक जीते हैं।

तीरंदाजी को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है।

विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि विक्टोरिया को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान स्थल के रूप में चुना गया है- हम अपने राज्य में दुनिया का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’’

आस्ट्रेलिया पांच बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर चुका है। विक्टोरिया के मेलबर्न को 2006 खेलों के आयोजन का मौका मिला था जो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खेलों में से एक हैं।

आस्ट्रेलिया ने इसके अलावा 1938 में सिडनी, 1962 में पर्थ, 1982 में ब्रिसबेन और 2018 में गोल्ड कोस्ट में इन खेलों की मेलबानी की। विक्टोरिया ने 2004 में बेंडिगो में राष्ट्रमंडल युवा खेलों का आयोजन भी किया।

सीजीएफ अध्यक्ष डेम लूसी मार्टिन ने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी विक्टोरिया को सौंपने की बेहद खुशी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया सरकार ने हमारी इस बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए नया विजन तैयार किया है। हमारा मानना है कि हमारी यात्रा के अगले चरण के लिए हमें विक्टोरिया के रूप में परफेक्ट साझेदार मिला है।’’

सीजीएफ की 2021 आम सभा में 11 अक्टूबर को पेश किए गए नए ‘रणनीतिक रोडमैप’ के अनुसार 2026 सत्र से राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एथलेटिक्स और तैराकी ही अनिवार्य खेल होंगे। इससे मेजबान शहरों को 22 खेलों की प्रस्तावित कोर सूची से अपनी पसंद के खेलों को चुनने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की संभावित कोर सूची में समीक्षा के बाद निशानेबाजी, कुश्ती और तीरंदाजी को भी शामिल किया गया है। शुरुआत में वैकल्पिक खेलों के रूप में शामिल किए गए टी20 क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और तीन गुणा तीन बास्केटबॉल को खेलों की प्रस्तावित कोर सूची में शामिल किया गया है।

पिछले साल आनलाइन आयोजित हुई सीजीएफ की आम सभा में इस रोडमैप को स्वीकृति मिली थी।

आस्ट्रेलिया में 2026 में होने वाले खेल इस बहु खेल प्रतियोगिता का 23वां सत्र होगा। पहले खेलों का आयोजन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में किया गया था।

विक्टोरिया को कई बड़ी वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अनुभव है जिसमें आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम, मेलबर्न फार्मूला वन ग्रां प्री और मेलबर्न कप शामिल है। राज्य नियमित रूप से क्रिकेट, गोल्फ और आस्ट्रेलिया रूल्स फुटबॉल की एलीट प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\