विदेश की खबरें | त्रिनिदाद और टोबैगो में 180वां भारतीय आगमन दिवस मनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मिशन ने कैरेबियाई राष्ट्र में भारतीय प्रवासियों के पहले समूह के आगमन के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय आगमन दिवस मनाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), दो जून त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मिशन ने कैरेबियाई राष्ट्र में भारतीय प्रवासियों के पहले समूह के आगमन के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय आगमन दिवस मनाया।

रविवार को आयोजित यह कार्यक्रम उच्चायोग द्वारा 1845 में भारतीयों के पहले समूह के आगमन का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया पहला ऐसा उत्सव है।

भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश और कैरेबियाई समुदाय मामलों के मंत्री सीन सोबर्स इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

भारतीय मिशन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जगदेव सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. आइना अल, अन्य वरिष्ठ मंत्री और अधिकारियों के साथ समुदाय के नेता शामिल हुए।

भारतीय उच्चायोग ने कार्यक्रम के दौरान पेश की गई नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति का वीडियो भी साझा किया।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘सभी ने सुखद वातावरण, ठंडी हवा और गुनगुनी धूप में दिन का आनंद लिया। भारतीय आगमन दिवस की शुभकामनाएं।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार, करीब 15 लाख की आबादी वाले कैरेबियाई राष्ट्र में भारतीय मूल के 5,48,279 व्यक्ति निवास करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now