देश की खबरें | अध्यक्ष पद के चुनाव में खरगे को चुनौती देने वाले थरूर को मिली सीडब्ल्यूसी में जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती देने वाले लोकसभा सदस्य शशि थरूर को पार्टी की नवगठित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में शामिल किया गया है।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती देने वाले लोकसभा सदस्य शशि थरूर को पार्टी की नवगठित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में शामिल किया गया है।

सीब्डल्यूसी का हिस्सा बनने के बाद थरूर ने रविवार को कहा कि वह कार्य समिति में नामित करने के खरगे और केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से खुद को सम्मानित महसूस करते हैं।

खरगे ने रविवार को पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्नठन किया, जिसमें 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य (चार पदेन सदस्यों समेत) हैं।

थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे कार्य समिति में नामित करने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले 138 वर्षों में पार्टी के मार्गदर्शन में सीडब्ल्यूसी द्वारा निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका से अवगत हूं। मैं अपने समर्पित सहयोगियों के साथ पार्टी की सेवा करने के अवसर को लेकर उत्सुक हूं।’’

उन्होंने कहा, "हममें से कोई भी उन लाखों प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के बिना कुछ भी हासिल नहीं कर सकता जो पार्टी के प्राण हैं। आज सबसे पहले, मैं उन्हें नमन करता हूं। अनगिनत भारतीय जो अधिक समावेशी और स्वीकार्य भारत चाहते हैं, वे हमारे द्वारा सर्वश्रेष्ठ योगदान के हकदार हैं।’’

थरूर उन 23 नेताओं के समूह का हिस्सा थे जिन्होंने करीब तीन साल पहले सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खरगे को 7,897 वोट मिले थे तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए थे। उस चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए थे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज