देश की खबरें | थरूर ने परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक जताया, उन्हें ‘शांति की वास्तविक ताकत’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के निधन पर रविवार को शोक जताते हुए कहा कि ‘‘एक समय वह भारत के कट्टर दुश्मन’’ थे लेकिन बाद में ‘‘शांति के लिए वास्तविक ताकत’’ बन गये थे। थरूर के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनकी पार्टी पर 1999 में करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार की ‘‘तारीफ’’ करने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के निधन पर रविवार को शोक जताते हुए कहा कि ‘‘एक समय वह भारत के कट्टर दुश्मन’’ थे लेकिन बाद में ‘‘शांति के लिए वास्तविक ताकत’’ बन गये थे। थरूर के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनकी पार्टी पर 1999 में करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार की ‘‘तारीफ’’ करने का आरोप लगाया।

मुशर्रफ का रविवार को एक लाइलाज बीमारी से वर्षों तक जूझने के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस पर ‘‘पाकिस्तान परस्त’’ होने का आरोप लगाया।

थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का एक दुर्लभ बीमारी के कारण निधन हो गया : कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे थरूर 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संयुक्त राष्ट्र में उन दिनों उनसे हर साल मुलाकात की थी और उन्हें चतुर तथा अपने कूटनीतिक विचारों में स्पष्ट पाया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।’’

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने थरूर के ट्वीट को लेकर उन पर निशाना साधा।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के तानाशाह जनरल के लिए शांति की शक्ति बनने या स्पष्ट रणनीतिक सोच विकसित करने जैसी कोई बात नहीं है। इन जनरल के चलते कई जानें चली गईं। अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हुआ और चारों तरफ नुकसान हुआ। भारत में भी इन जनरलों के प्रशंसक हैं।’’

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने थरूर के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘‘परवेज मुशर्रफ करगिल युद्ध के षड्यंत्रकारी, तानाशाह, जघन्य अपराधों के आरोपी थे। उन्होंने तालिबान और ओसामा को ‘भाई’ और ‘नायक’ माना था और जिन्होंने अपने ही सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकार कर दिया था, कांग्रेस द्वारा उनकी प्रशंसा की जा रही है! आश्चर्य हो रहा है? कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती फिर सामने आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय मुशर्रफ ने राहुल गांधी को एक सज्जन व्यक्ति बताते हुए उनकी प्रशंसा की थी, शायद इसी कारण कांग्रेस को मुशर्रफ प्रिय है।’’

पूनावाला ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 से लेकर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और बालाकोट पर संदेह जताने वाली कांग्रेस ने मुशर्रफ की तारीफ की, लेकिन हमारे अपने प्रमुख को ‘सड़क का गुंडा’ कहा..यही कांग्रेस है।’’

एक अन्य ट्वीट में, भाजपा नेता ने मुशर्रफ का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में दिल्ली की यात्रा के दौरान उनके बेटे को राहुल गांधी द्वारा आमंत्रित किये जाने और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा उनकी (मुशर्रफ) पत्नी, भाई और बेटे को दोपहर के भोजन (लंच) के लिए आमंत्रित किये जाने के बारे में बात कर रहे थे।

पूनावाला ने वीडियो को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘परवेज मुशर्रफ जिन्होंने ओसामा बिन लादेन और तालिबान की प्रशंसा की थी, उन्होंने राहुल गांधी को एक सज्जन व्यक्ति कहकर उनकी भी प्रशंसा की थी और उन्हें अपना समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई थी। शायद यही वजह है कि शशि थरूर करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार और आतंकवाद के समर्थक की प्रशंसा कर रहे हैं।’’

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी थरूर की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा कर रही है, जिसने करगिल के दौरान हमारे देश पर हमला किया था।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ शायद एकमात्र पाकिस्तानी जनरल थे जिन्होंने ईमानदारी से कश्मीर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की थी।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘गहरी संवेदना। वह शायद एकमात्र पाकिस्तानी जनरल थे, जिन्होंने कश्मीर मुद्दे को ईमानदारी से सुलझाने की कोशिश की थी। वह जम्मू-कश्मीर की जनता की इच्छा के अनुरूप ऐसा समाधान चाहते थे, जो भारत और पाकिस्तान को स्वीकार्य हो। हालांकि, भारत सरकार ने उनके और (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी) वाजपेयी द्वारा उठाये गए विश्वास बहाली के सभी कदमों को उलट दिया है, केवल संघर्ष विराम बाकी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\