जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र को 1,500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ठाणे की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि राज्य को 2047 तक 1,500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आठ रणनीतिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
ठाणे, 21 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि राज्य को 2047 तक 1,500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आठ रणनीतिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ठाणे को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
शिंदे ने एमएमआर ठाणे विकास सम्मेलन 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि मुंबई महानगर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था 2030 तक 300 अरब डॉलर के आंकड़े को छू ले।
उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा इन आठ रणनीतिक क्षेत्रों का सुझाव दिया गया है और इन्हें प्राप्त करने के लिए मासिक समीक्षा, समर्पित युद्ध कक्ष आदि से युक्त एक तंत्र मौजूद है।
इन क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (एआई) और रोबोटिक्स, वैश्विक क्षमता केंद्र और डेटा केंद्र आदि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल सेतु, तटीय सड़क और पूर्वी फ्रीवे जैसी परियोजनाएं क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाएंगी और क्षेत्र, विशेषकर ठाणे की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी।
उन्होंने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न परीक्षण सितंबर के अंत तक शुरू हो जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)