देश की खबरें | चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान से ठाणे पुलिस ने पकड़ा छेड़छाड़ का आरोपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को उसके चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान की मदद से गिरफ्तार किया।
ठाणे,16 अगस्त ठाणे पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को उसके चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान की मदद से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना ठाणे के घोडबंदर रोड पर बने एक ‘स्काईवॉक’ पर 11 अगस्त को हुई।
वर्तक नगर मंडल के पुलिस उपायुक्त नीलेश सोनावने ने सोमवार शाम को बताया कि जब लड़की ‘स्काईवॉक’ से जा रही थी तब व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और व्यक्ति के चेहरे पर दांत से काट लिया और किसी तरह उसकी पकड़ से मुक्त हुई। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने घटना के बाद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीम बनाई गईं और उन्होंने आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस के पास केवल एक सुराग था कि आरोपी के चेहरे पर दांत से काटे जाने का निशान होगा।
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश गौड़ (33) को पकड़ लिया। वह मनपाड़ा इलाके के मनोरमा नगर का रहने वाला है। आरोपी की पहचान चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान से की गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

