एजेंसी न्यूज

Thane Shocker: बर्थडे पार्टी में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान 22 वर्षीय युवती को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Thane Shocker: बर्थडे पार्टी में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

ठाणे, छह सितंबर: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान 22 वर्षीय युवती को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार- बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को बदलापुर के शिरगांव इलाके के एक अपार्टमेंट में घटी. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संतोष शिवराम रूपवते (40), शिवम संजय राजे (23) और अलिस्का उर्फ भूमिका रवींद्र मेश्राम (20) को गिरफ्तार किया.

अधिकारी ने बताया कि अलिस्का ने कथित तौर पर पीड़िता को अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और अन्य दो आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे. उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद दोनों लोग (पुरुष आरोपी) शयनकक्ष में शराब पीने लगे. अधिकारी ने तहरीर के हवाले से बताया जब पीड़िता जाने के लिए उठी तो उसने बेचैनी की शिकायत की और आरोपी महिला ने उसे नींबू पानी पिलाया.

उन्होंने बताया कि पेय पदार्थ में कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था जिसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा. उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ बाथरूम में बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).