एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | ठाणे: मतदान केंद्र पर उपद्रव मचाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर उपद्रव मचाने के आरोप में 39 वर्षीय एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ताजा खबरें | ठाणे: मतदान केंद्र पर उपद्रव मचाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ठाणे, 21 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर उपद्रव मचाने के आरोप में 39 वर्षीय एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भिवंडी और ठाणे समेत महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुआ था।

कोनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे महिला भिवंडी के गोवेगांव में एक जिला परिषद स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में आई थी।

उन्होंने बताया कि महिला ने मतदान केंद्र के बाहर लगाए गए निर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन किया और वहां उपद्रव मचाया। अधिकारी के अनुसार उसने वहां जोर-जोर से चिल्लाते हुए मतदान कर्मियों के काम में बाधा उत्पन्न की।

महिला भिवंडी इलाके की निवासी है।

एक मतदान कर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

प्राथमिकी में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि महिला मतदाता थी या नहीं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला को नोटिस जारी किया है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).