देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिला प्रशासन ने ब्रिटेन की यात्रा करने वाले 349 लोगों की सूची बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्टेन) के संक्रमण को देखते हुए, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थानीय प्रशासन ने 349 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने पिछले एक महीने में यूरोपीय देश से यात्रा की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 24 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्टेन) के संक्रमण को देखते हुए, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थानीय प्रशासन ने 349 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने पिछले एक महीने में यूरोपीय देश से यात्रा की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन 25 नवंबर से ब्रिटेन से आने वाले लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम की पीआरओ माधुरी फोफले ने कहा कि 349 यात्रियों में से 55 ब्रिटेन से कल्याण तालुका आए हैं और उनका पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से ऐसे यात्रियों के बारे में नगर निगम को सूचित करने की अपील की है।

ठाणे नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, नगर निकाय को 134 व्यक्तियों की सूची मिली है, जिनमें से 72 का पता लगाया गया है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई नगर निगम को यात्रियों की एक सूची मिली है और लगभग 50 से 60 नवी मुंबई के हो सकते हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमण के तेजी से फैलने की सूचना है और इस नए प्रकार (स्ट्रेन) को अत्यधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\