Thane Shocker: 29 वर्षीय व्यक्ति पर 12 वर्षीय किशोरी से शादी कर, उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज
नवी मुंबई में पुलिस ने 12 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर शादी करने और उसके साथ कई बार बलात्कार करने तथा उसे गर्भवती करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया छह महीने पहले बाल विवाह हुआ था, जोकि देश में अवैध है.
ठाणे, 5 जनवरी : नवी मुंबई में पुलिस ने 12 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर शादी करने और उसके साथ कई बार बलात्कार करने तथा उसे गर्भवती करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया छह महीने पहले बाल विवाह हुआ था, जोकि देश में अवैध है.
कथित तौर पर उस व्यक्ति ने किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गयी. उन्होंने बताया कि व्यक्ति और नाबालिग दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले हैं. बृहस्पतिवार को एक सर्वेक्षण के दौरान पनवेल के एक स्थानीय डॉक्टर को ये जानकारी प्राप्त हुई कि लड़की चार महीने की गर्भवती है. इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: बच्चे के पेशाब करने के विवाद में महिला को पीट-पीटकर मार डाला
खंडेश्वर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

