एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे: घरेलू समस्या को हल करने के बहाने महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक तात्रिंक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ घरेलू समस्याओं को हल करने के बहाने एक महिला से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 55 वर्षीय एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे: घरेलू समस्या को हल करने के बहाने महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक तात्रिंक गिरफ्तार

ठाणे, 10 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ घरेलू समस्याओं को हल करने के बहाने एक महिला से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 55 वर्षीय एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी संतोष पोद्दार उर्फ विनोद पंडित को मीरा रोड के शांति नगर इलाके से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि वह तांत्रिक होने का दावा करता था और सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर विज्ञापन भी देता था।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कुछ घरेलू मुद्दों के समाधान की तलाश में पोद्दार के पास पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने परेशानी हल करने के बहाने कई बार उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने अन्य महिलाओं का भी इसी तरह शोषण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).