एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | थाईलैंड पुलिस का विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त, सभी छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘रॉयल थाई’ पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने बताया कि हुआ हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विमान परीक्षण उड़ान पर था लेकिन सुबह आठ बजे के आसपास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विदेश की खबरें | थाईलैंड पुलिस का विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त, सभी छह लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘रॉयल थाई’ पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने बताया कि हुआ हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विमान परीक्षण उड़ान पर था लेकिन सुबह आठ बजे के आसपास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद प्रोपेलर विमान का मॉडल साझा नहीं किया, लेकिन घटनास्थल से मिली तस्वीरों में ‘वाइकिंग डीएचसी-6 ट्विन ओटर’ विमान नजर आ रहा है।

प्राचुआब किरी खान प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि विमान हुआ हिन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

तस्वीरों में विमान तट से करीब 100 मीटर की दूरी पर समुद्र में नजर आ रहा है। तस्वीरों में विमान का ढांचा दो टुकड़ों में टूटा हुआ दिख रहा है।

अर्चायोन ने बताया कि विमान में सवार सभी छह लोग पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अर्चायोन ने कहा कि अधिकारी विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ से डाटा सहित अन्य साक्ष्य जुटा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).