विदेश की खबरें | थाईलैंड : बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध बनाने के लिए उकसाने, उन्हें ब्लैकमेल करने की आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भिक्षुओं के ब्रह्मचर्य नियम के संभावित उल्लंघन ने हाल के हफ्तों में बौद्ध संस्थानों में हलचल मचा दी है और थाईलैंड में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
भिक्षुओं के ब्रह्मचर्य नियम के संभावित उल्लंघन ने हाल के हफ्तों में बौद्ध संस्थानों में हलचल मचा दी है और थाईलैंड में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
‘रॉयल थाई पुलिस सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ ने बताया कि इस कांड में शामिल कम से कम नौ बौद्ध भिक्षुओं और वरिष्ठ भिक्षुओं को भिक्षु पद से हटा दिया गया है।
लगभग 35 वर्षीय विलावान एम्सावत को राजधानी बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत स्थित उसके घर से जबरन वसूली, धन शोधन और चोरी का सामान लेने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि उत्तरी थाईलैंड स्थित एक बौद्ध मंदिर के बैंक खाते से एक वरिष्ठ भिक्षु द्वारा विलावान एम्सावत के खाते में भेजी गई धनराशि का भी पता चला है।
गिरफ्तारी के बाद से विलावान ने कोई बयान नहीं दिया है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई वकील है या नहीं।
अपनी गिरफ्तारी से पहले विलावान ने ऐसे एक संबंध की बात स्वीकारी थी और कहा था कि उसने उस बौद्ध भिक्षु को पैसे दिए थे।
पुलिस ने बताया कि विलावान ने वित्तीय लाभ के लिए जानबूझकर वरिष्ठ भिक्षुओं को निशाना बनाया। पुलिस ने पाया कि विलावान द्वारा इन बौद्ध भिक्षुओं के साथ प्रेम संबंध शुरू करने के बाद कई भिक्षुओं ने बड़ी धनराशि उसे हस्तांतरित की थी।
पुलिस ने बताया कि पिछले तीन साल में विलावान के बैंक खाते में 1.19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि प्राप्त हुई लेकिन इसमें से अधिकतर राशि ऑनलाइन जुए वाली वेबसाइट पर खर्च की गई।
सेंट्रल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के उपायुक्त जारूनकियात पंकेव ने कहा कि जांच पिछले महीने तब शुरू हुई जब बैंकॉक के एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु ने अचानक अपना पद छोड़ दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

