देश की खबरें | ठाकरे ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ की अवधि बढ़ाये जाने का स्वागत किया

मुंबई, 30 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस घोषणा का मंगलवार को स्वागत किया जिसमें ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार नवम्बर तक कर दिया गया है।

इस योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा....

प्रधानमंत्री ने शाम को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ठाकरे ने हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई एक बैठक के दौरान इस योजना की अवधि बढ़ाये जाने का प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 131 नए मरीज पाए गए: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि योजना के तहत, चावल और चना दाल का वितरण किया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लगभग सात करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद अप्रैल से इस योजना को तीन महीने के लिए शुरू किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)