देश की खबरें | प्रार्थना स्थलों को खोलने पर ठाकरे जल्द लेंगे निर्णय: संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बातचीत कर रहे हैं और वह राज्य में प्रार्थना स्थलों को खोलने पर शीघ्र निर्णय लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच अक्टूबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बातचीत कर रहे हैं और वह राज्य में प्रार्थना स्थलों को खोलने पर शीघ्र निर्णय लेंगे।

राउत ने यह बात तब कही जब कुछ संवाददाताओं ने इंगित किया है कि राज्य में रेस्त्रां को अपनी क्षमता के अनुसार 50 फीसदी तक या स्थानीय अधिकारियों द्वारा तय नियमों के तहत खोले जाने की मंजूरी दी गई, लेकिन राज्य में मंदिरों को अब भी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: एलजेपी और JDU में मचे घमासान पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कसा तंज, पूछा ये सवाल.

शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने शुरू से ही यह कहा है कि अनलॉक की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। आप रेस्त्रां को खोलते हुए उस पर 50 फीसदी वाला प्रतिबंध लगा सकते हैं लेकिन मंदिरों के संबंध में यह संभव नहीं है।’’

राउत ने कहा, ‘‘ राज्य के मुख्यमंत्री सभी धर्मों के संगठनों से बात कर रहे हैं। शीघ्र ही वे इस पर निर्णय लेंगे।’’

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

राज्य सभा सदस्य ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर भी एक या दो दिन में निर्णय लिये जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा हो रही है। बिहार में हमारे लोग चाहते हैं कि हम 50 सीटों पर चुनाव लड़ें। लेकिन हम यह कह रहे हैं कि हमें 30 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। इस पर एक या दो दिन में फैसला हो जाएगा।’’

राउत से जब यह पूछा गया कि क्या शिवसेना बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ देखिए क्या होता है, मैं खुद बिहार जाऊंगा और इसका जवाब मैं तभी दूंगा जब मैं वहां जाऊंगा।’’

पांडेय ने बिहार पुलिस प्रमुख रहते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पांडेय ने समय से पहले ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और वह अब नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) की सदस्यता भी ले चुके हैं और उनके चुनाव लड़ने की खबरें भी आ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\