एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला हो सकती है आक्रामक : कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला ‘थोड़ी आक्रामक’ हो सकती है हालांकि सीमित ओवरों की श्रृंखला में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना छींटाकशी ही देखी गई।

खेल की खबरें | भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला हो सकती है आक्रामक : कमिंस

एडीलेड, 11 दिसंबर आस्ट्रेलिया के शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला ‘थोड़ी आक्रामक’ हो सकती है हालांकि सीमित ओवरों की श्रृंखला में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना छींटाकशी ही देखी गई।

चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 17 दिसंबर से शुरू होगी ।

यह भी पढ़े | जल्द पिता बनने वाले हैं Kane Williamson, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से ली छुट्टी.

कमिंस ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ छींटकाशी के मामले में अभी तक यह दौरा दोस्ताना रहा है । मैदान पर सभी मुस्कुराते नजर आये । लेकिन टेस्ट क्रिकेट की बात अलग है जिसमें पांच दिन तक खेलना होता है । इसमें इतनी दोस्ती नहीं दिखेगी क्योंकि ये काफी प्रतिस्पर्धी और चुनौतीपूर्ण होगी ।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें विराट कोहली को गेंदबाजी करने का इंतजार है ।

यह भी पढ़े | Ind vs Eng: इंग्लैंड के साथ होने वाले डे-नाइट टेस्ट, T20 सीरीज की मेजबानी करेगा नया मोटेरा स्टेडियम.

कमिंस ने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती । मैने पिछले सप्ताह केन विलियमसन का दोहरा शतक देखा । खुश हूं कि मैं वहां नहीं खेल रहा था । कई बार कुछ बल्लेबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा बड़ी हो जाती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे याद है जब ग्लेन मैकग्रा वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को गेंदबाजी करते थे । आप इसलिये उसे देखते थे कि आपको लगता था कि कुछ होने वाला है ।देखते है। कि इस श्रृंखला में क्या होता है ।’’

आस्ट्रेलिया के भावी टेस्ट कप्तान माने जा रहे कमिंस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज भी कप्तान हो सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करना एक गेंदबाज के लिये सबसे आसान है ।आप काफी व्यस्त रहते हैं और गेंदबाजी में काफी प्रयास करते हैं । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा गेंदबाज कप्तान नहीं है लेकिन पता नहीं ऐसा क्यो है।’’

कमिंस ने कहा कि आगामी टेस्ट श्रृंखला में विकेटों से उन्हें रफ्तार और उछाल मिलने की उम्मीद है ।

उन्होंने कहा ,‘‘बल्ले और गेंद में संतुलन होना चाहिये । टेस्ट मैच में एक टीम जाकर 600 रन बना दे तो देखने में क्या मजा आयेगा । गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिये कुछ होना चाहिये । आस्ट्रेलिया में विकेटों से रफ्तार और उछाल जरूर मिलेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).