खेल की खबरें | कोविड-19 के प्रकोप से नहीं, इसके असर की चिंता के कारण रद्द हुआ टेस्ट: ईसीबी सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ श्रृंखला का पांचवां और अंतिम टेस्ट मेहमान टीम के खिलाड़ियों में कोविड-19 के प्रकोप के कारण नहीं बल्कि इससे ‘क्या हो सकता है’ की धारणा के कारण रद्द करना पड़ा।

मैनचेस्टर, 10 सितंबर  इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ श्रृंखला का पांचवां और अंतिम टेस्ट मेहमान टीम के खिलाड़ियों में कोविड-19 के प्रकोप के कारण नहीं बल्कि इससे ‘क्या हो सकता है’ की धारणा के कारण रद्द करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को सहज महसूस कराने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।

हैरिसन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम निराशाजनक रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों को समझाने के लिए हर संभव प्रयास किये गये थे, जो गुरुवार को सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 पॉजिटिव होने से घबरा गए थे और उन्होंने मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया ।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह वास्तव में दुखद दिन है, मुझे प्रशंसकों के लिए निराशा है। हम काफी दुखी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल को बड़ी संख्या में दर्शक मिलते हैं। कल दोपहर में यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय टीम में मानसिक तनाव का स्तर काफी अधिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह तनाव कोविड-19 के कारण नहीं, बल्कि फिजियो के पॉजिटिव होने के बाद क्या हो सकता है कि धारणा के कारण था। दिन में हमने खिलाड़ियों के तनाव को कम करने के लिए कई बार आश्वासन देने की कोशिश की।’’

पांचवें मैच के रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों बोर्ड किसी और समय मैच को फिर से निर्धारित करने के की दिशा में काम करेंगे।

हैरिसन ने कहा कि प्रस्तावित मुकाबला श्रृंखला के लिए निर्णायक होने के बजाय एक मैच का टेस्ट का मैच होगा। भारतीय टीम इस श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे है।

हैरिसन से स्काई स्पोर्ट्स ने जब पूछा कि क्या यह मुकाबला इस श्रृंखला का निर्णायक टेस्ट होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘ नहीं, मुझे लगता है कि यह एकमात्र टेस्ट मैच होगा। हमें कुछ अन्य विकल्पों की पेशकश की गई है, शायद उन पर विचार करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी हमारी कोशिश यह है कि इस मैदान पर भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने की संभावनाओं को खोजे, उस पर काम करने की कोशिश करें। यह आज की एकमात्र अच्छी खबर हो सकती है।’’

अगर यह एक टेस्ट की श्रृंखला होगी तो भारत को इंग्लैड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला का विजेता माना जाएगा क्योंकि यह अभी 2-1 से आगे है। इसकी हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस रद्द टेस्ट मैच को अगले साल जुलाई में खेला जा सकता है जब भारत सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\