जरुरी जानकारी | भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण में टेस्ला का फायदा: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता टेस्ला भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है, तो इससे कंपनी को भी फायदा होगा।

नयी दिल्ली, दो मई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता टेस्ला भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है, तो इससे कंपनी को भी फायदा होगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश में सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत, पेट्रोल वाहनों की कीमत से कम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ला अगर भारत में इलेक्ट्रिक कार का विनिर्माण करेगी तो उनका भी फायदा होगा।’’

गडकरी ने इससे पहले 26 अप्रैल को कहा था कि अगर टेस्ला भारत में अपने ईवी का विनिर्माण करने को तैयार है तो ‘‘कोई समस्या नहीं है’’, लेकिन कंपनी को चीन से कारों का आयात नहीं करना चाहिए।

उन्होंने रायसीना डायलॉग में कहा था, ‘‘अगर एलन मस्क (टेस्ला के सीईओ) भारत में विनिर्माण के लिए तैयार हैं, तो कोई समस्या नहीं है ... भारत आओ, निर्माण शुरू करो, भारत एक बड़ा बाजार है, वे भारत से निर्यात कर सकते हैं।’’

पिछले साल भारी उद्योग मंत्रालय ने टेस्ला से कहा था कि सरकार द्वारा किसी भी कर रियायत पर विचार करने से पहले जरूरी है कि कंपनी भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज