Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर की गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में अल्पसंख्यकों के एक गांव की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं. अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ.
श्रीनगर, 19 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां जिले में अल्पसंख्यकों के एक गांव की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं. अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ.
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक शोपियां के हीरपोरा में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के एक गांव की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के एक बंकर पर आतंकवादियों ने सुबह करीब 10 बजे गोलीबारी की. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान का निधन, 12 घायल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

