एजेंसी न्यूज

श्रीनगर में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सोमवार रात को पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

श्रीनगर में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर
जमात

श्रीनगर, 19 मई जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया जबकि दो सुरक्षा कर्मी जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सोमवार रात को पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ देर रात करीब दो बजे शुरू हुई और उसके बाद करीब पांच घंटे तक कोई गोली नहीं चली । इसके बाद सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो हुई।

अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर के नवाकदल के अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। “

उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका संबंध किस समूह से था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक कर्मी जख्मी हुआ है।

मुठभेड़ अब भी चल रही है।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में बीएसएनएल पोस्टपेड सेवा को छोड़ कर सभी मोबाइल इंटरनेट और सभी मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).