एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आतंकवादियों ने श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर हमला किया, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को सीआरपीएफ के एक दल पर हमला कर दिया, जिसमें बल के दो जवान शहीद हो गए।

देश की खबरें | आतंकवादियों ने श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर हमला किया, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, पांच अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को सीआरपीएफ के एक दल पर हमला कर दिया, जिसमें बल के दो जवान शहीद हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर में श्रीनगर के नौगाम के कांदीजल ब्रिज के पास गोलीबारी की।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो कर्मी जख्मी हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी नहीं रुका शिक्षा का प्रवाह, CM भूपेश बघेल के ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ पहल ने संवारा लाखों बच्चों का भविष्य.

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी घटना का पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).