देश की खबरें | भारत में वांछित आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में वांछित एक आतंकवादी की शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, आठ सितंबर भारत में वांछित एक आतंकवादी की शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम एक जनवरी को डांगरी में हुए आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।

राजौरी जिले के डांगरी गांव में आतंकवादियों के हमले और अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे। आतंकवादी वहां आईईडी भी लगा गये थे, जो अगली सुबह फटा था।

अधिकारियों ने कहा कि मूल रूप से जम्मू क्षेत्र का रहने वाला अहमद 1999 में सीमा पार चला गया था।

अधिकारियों के अनुसार उसे पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने वालों में से एक माना जाता था।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रावलकोट इलाके में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर सुबह की नमाज के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी।

अहमद ज्यादातर मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा बेस कैंप से काम करता था लेकिन हाल ही में रावलकोट में स्थानांतरित हो गया था।

अधिकारियों ने कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य कमांडर सज्जाद जाट का करीबी सहयोगी था और संगठन के वित्त की देखभाल भी करता था। वह पाकिस्तान से संचालित होने वाले विभिन्न आतंकी संगठनों का चौथा शीर्ष कमांडर था, जिसे इस साल मार गिराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज