देश की खबरें | बारामूला में आतंकी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़, पांच किशोरों को शामिल होने से रोका गया : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आकाओं द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 24 जनवरी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आकाओं द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद नागपुरे ने यहां से 30 किलोमीटर दूर पट्टन में संवाददाताओं को बताया, “दो किशोरों सहित पांच युवकों को बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र में आतंकवाद के शिकंजे से छुड़ाया गया। उनसे पूछताछ की गई और उनके माता-पिता को उन्हें सौंप दिया गया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने उस गिरोह (आतंकवादी) का भंडाफोड़ किया है जिसमें पाकिस्तानी आका सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को आतंकवादी संगठन में शामिल होने और भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लुभाने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया, “विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि कुछ युवाओं को पाकिस्तान के आतंकी आकाओं द्वारा आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए बहकाया जा रहा है।”

उन्होंने बताया, “सुरक्षा बलों ने सबसे पहले इन युवकों का पता लगाया और उनके माता-पिता की मदद से उनसे लगातार पूछताछ की गई। इनके खुलासे से पता चला कि ये युवक आतंकी संगठनों में भर्ती होने के लिए सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में आतंकी संचालकों के संपर्क में थे।”

उन्होंने बताया कि आतंकी आका उन्हें कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया, “इन सभी किशोरों से उचित पूछताछ करने के बाद माता-पिता को सौंप दिया गया है।”

नागपुरे ने बताया कि सुरक्षा बल दुश्मन के नापाक मंसूबों को विफल करने के अपने संकल्प में दृढ़ हैं। माता-पिता को भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और पुलिस का सहयोग करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\