एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकवादी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

श्रीनगर, 15 मार्च : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला के सिंहपोरा पट्टन में नाके पर जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने फेरन (पारंपरिक पोशाक) पहने मोतीपोरा से आ रहे व्यक्ति को देखा.

उन्होंने कहा कि नाका दल को देखने के बाद उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन चौकस दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी की तलाशी के दौरान एके-47 की 71 गोलियां बरामद की गईं, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका नाम अली मोहम्मद भट है और वह बोनीचकल आरामपोरा पट्टन में रहता है. यह भी पढ़ें : NEET-PG Result 2023: नीट-पीजी 2023 के नतीजे रिकॉर्ड समय में घोषित- मनसुख मांडविया

उन्होंने बताया कि अली ने कहा कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा है. अधिकारी ने कहा कि अली के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).