विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कराची शहर में पुलिस प्रमुख कार्यालय पर आतकंवादी हमला, सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और हमलावरों के बीच शुरू हुई भीषण गोलीबारी में तीन आतंकवादी और चार अन्य लोग मारे गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 17 फरवरी पाकिस्तान के सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और हमलावरों के बीच शुरू हुई भीषण गोलीबारी में तीन आतंकवादी और चार अन्य लोग मारे गए।

देशभर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के बीच सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है। हमला स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 7 बजकर 10 मिनट पर हुआ।

कराची पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में पुष्टि की कि कराची पुलिस प्रमुख के मुख्यालय पर हमला हुआ है।

कराची के पुलिस प्रमुख जावेद ओदहो ने भी एक ट्वीट कर पुष्टि की कि उनके कार्यालय पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने करीब चार घंटे के अभियान के बाद शहर के पुलिस प्रमुख के पांच मंजिला कार्यालय को खाली करा लिया।

सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि इमारत को खाली करा लिया गया है।

उन्होंने कहा, “तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है।”

ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की भी मौत हो गई। हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने पहले कहा था कि इमारत में आठ आतंकवादी थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीआईजी (दक्षिण) इरफान बलूच ने कहा, “कुछ आतंकवादी इमारत के पिछले हिस्से से दाखिल हुए, जबकि दो पुलिस की वर्दी पहनकर मुख्य द्वार से घुसे।”

उन्होंने कहा, “हमें दो कार भी मिलीं जिनके दरवाजे खुले हुए थे, एक इमारत के पिछले प्रवेश द्वार पर और दूसरी सामने खड़ी थी, जिसमें आज 7 बजकर 10 मिनट के आसपास आतंकवादी आए थे।”

खूंखार आतंकी समूह पाकिस्तान तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

आतंकवादियों ने पहले कराची पुलिस प्रमुख कार्यालय की इमारत के मुख्य परिसर में छह हथगोले फेंके और फिर परिसर में घुस गए।

कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय शहर की मुख्य सड़क के पास स्थित है जो हवाई अड्डे तक जाती है।

पाकिस्तान में नवंबर के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, जब पाकिस्तान तालिबान ने सरकार के साथ एक महीने का संघर्ष विराम समाप्त कर दिया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने, तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में एक मस्जिद में खुद को बम से उड़ा लिया था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड