विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कराची शहर में पुलिस प्रमुख कार्यालय पर आतकंवादी हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान से सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद अर्धसैनिक बलों और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 16 फरवरी पाकिस्तान से सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद अर्धसैनिक बलों और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

देश भर में आतंकी हमलों में वृद्धि के बीच सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है।

कराची पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में पुष्टि की कि कराची पुलिस प्रमुख के मुख्यालय पर हमला हुआ है।

बयान में कहा गया है, "गोलीबारी जारी है।"

कराची के पुलिस प्रमुख जावेद ओदहो ने भी एक ट्वीट कर पुष्टि की कि उनके कार्यालय पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सूत्रों के अनुसार हमले में शामिल आतंकवादियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।

आतंकवादियों ने पहले कराची पुलिस प्रमुख कार्यालय की इमारत के मुख्य परिसर में आधे दर्जन हथगोले फेंके और फिर परिसर में घुस गए।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया, “अर्धसैनिक बलों, पुलिस और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है। हमलावरों को घेरने के लिए जिले और इलाके की सभी मोबाइल वैन को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। ”

कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय शहर की मुख्य सड़क के पास स्थित है जो हवाई अड्डे तक जाती है।

अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान में नवंबर के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, जब पाकिस्तान तालिबान ने सरकार के साथ एक महीने का संघर्ष विराम समाप्त कर दिया था।

पिछले महीने, तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में नमाजियों से खचाखच भरी मस्जिद में खुद को बम से उड़ा लिया था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड