एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवार से पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले से एक पूर्व आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवार से पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार
बीएसएफ जवान (Photo Credits: PTI)

जम्मू, 18 सितंबर : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवार जिले से एक पूर्व आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों के विशेष दल ने शुक्रवार को कुछ स्थानों पर छापेमारी की थी और उसी दौरान पूर्व आतंकवादी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल गनी के तौर पर हुई है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कोविड टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर रिकार्ड बनाया गया

उन्होंने बताया कि गनी मारवाह थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था. उसे किश्तवार की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).