एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अपने निम्नतम स्तर पर : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की सक्रिय कार्रवाई व लोगों के सहयोग से केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद अपने निम्नतम स्तर पर है और जम्मू क्षेत्र से इसका लगभग सफाया हो गया है।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अपने निम्नतम स्तर पर : डीजीपी

जम्मू, 10 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की सक्रिय कार्रवाई व लोगों के सहयोग से केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद अपने निम्नतम स्तर पर है और जम्मू क्षेत्र से इसका लगभग सफाया हो गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस,अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर रोजाना के आधार पर केंद्र शासित प्रदेश के शांतिपूर्ण महौल को खराब करने की साजिशों को नाकाम कर रही है।

एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ अगर तथ्यों और आंकड़ों पर गौर किया जाए तो केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद अपने निम्नतम स्तर पर है। जम्मू क्षेत्र के एक जिले, जहां पर तीन-चार आतंकवादी सक्रिय हैं, को छोड़कर बाकी नौ जिले आतंकवाद मुक्त हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 सुरक्षा एजेंसियों के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे सफल साल साबित हुआ और स्थिति यह है कि आतंकवाद के रास्ते पर जाने वाले 10 बार सोच रहे हैं।

दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘हम युवाओं को परामर्श दे रहे हैं और उन्हें पाकिस्तानी एजेंसियों की साजिश के बारे में समझा रहे हैं, जो जम्मू-कश्मीर में रक्तपात का आनंद लेती हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में गत करीब 30 साल से रक्तपात किया और समय आ गया है कि उनकी रणनीति को समझें, उनके रास्तों से तौबा करें , उनके कृत्यों की निंदा करें और उनके खिलाफ खड़ा हों।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को आतंकवाद का जड़ से सफाया करने में लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).