जनजीवन सामान्य होने के बाद ही खेला जाए टेनिस : मर्रे
पेशेवर फुटबाल लीग इन गर्मियों में अपने सत्र को समाप्त करने की उम्मीद लगाये हुए हैं लेकिन मर्रे ने कहा कि टेनिस खिलाड़ियों को बहुत अधिक यात्राएं करनी पड़ती हैं और इसलिए इस खेल की वापसी जनजीवन पूरी तरह से सामान्य होने के बाद सबसे आखिर में होनी चाहिए।
इस वैश्विक महामारी के कारण पुरुष एटीपी और महिला डब्ल्यूटीए टूर 13 जुलाई तक निलंबित है। इस वजह से इस साल होने वाला विंबलडन टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है।
पेशेवर फुटबाल लीग इन गर्मियों में अपने सत्र को समाप्त करने की उम्मीद लगाये हुए हैं लेकिन मर्रे ने कहा कि टेनिस खिलाड़ियों को बहुत अधिक यात्राएं करनी पड़ती हैं और इसलिए इस खेल की वापसी जनजीवन पूरी तरह से सामान्य होने के बाद सबसे आखिर में होनी चाहिए।
मर्रे ने मंगलवार को कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि सभी टेनिस खिलाड़ी जल्द से जल्द कोर्ट पर वापसी करना चाहते हैं लेकिन खेलना अभी सबसे महत्वपूर्ण चीज नहीं है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘पहले हम सभी अपने आम जनजीवन की वापसी चाहते हैं। जब हम बिना किसी डर के बाहर जा सकें, दोस्तों से मिल सकें, रेस्टोरेंट जा सकें और सामान्य दिनों की अपनी स्वतंत्रता में जी सकें। ’’
मर्रे ने कहा, ‘‘और तब उम्मीद है कि यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी और खेल भी पूर्व की तरह आयोजित किये जाने लगेंगे। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा जल्दी होने वाला है।’’
मर्रे का मानना है कि टेनिस की पूर्ण वापसी के लिये वायरस पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।
यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने इन टूर्नामेंट के लिये अगस्त और सितंबर की तिथियां तय कर रखी हैं लेकिन मर्रे ने कहा, ‘‘पहले हमें वायरस के प्रसार को रोकने के उपाय ढूंढने होंगे और एक बार ऐसा होने के बाद हम सामान्य जिंदगी जीना शुरू कर सकते हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

