खेल की खबरें | टेनिस प्रशंसक पोप लियो चौदहवें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर से मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इटैलियन ओपन में विश्राम के दिन सिनर ने बुधवार को नए पोप से मुलाकात के दौरान उन्हें टेनिस रैकेट दिया और उनके साथ खेलने की पेशकश की।
इटैलियन ओपन में विश्राम के दिन सिनर ने बुधवार को नए पोप से मुलाकात के दौरान उन्हें टेनिस रैकेट दिया और उनके साथ खेलने की पेशकश की।
पहले अमेरिकी पोप लियो टेनिस खिलाड़ी और प्रशंसक हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में एक पत्रकार के सुझाव पर कहा था कि वह चैरिटी मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
लेकिन उस समय लियो ने मजाक में कहा था, ‘‘हम सिनर को आमंत्रित नहीं कर सकते।’’
यह संभवत: सिनर के उपनाम के संदर्भ में था जिसका अंग्रेजी में अर्थ ‘पापी’ होता है।
वेटिकन के सभागार में अपने माता-पिता के साथ पहुंचे सिनर ने इतालवी में कहा, ‘‘यह सम्मान की बात है।’’
अपना एक रैकेट पकड़कर पोप लियो को दूसरा रैकेट और एक गेंद देते हुए सिनर ने उन्हें एक वॉली खेलने का सुझाव दिया लेकिन पोप ने आसपास की प्राचीन वस्तुओं को देखा और कहा, ‘‘बेहतर होगा कि ऐसा नहीं करें।’’
शिकागो के 69 वर्षीय लियो ने इसके बाद अपनी सफेद पोशाक और विंबलडन के लिए इसकी उपयुक्तता के बारे में मजाक किया। ऑल इंग्लैंड क्लब के नियम के अनुसार आपको सफेद कपड़े पहनकर खेलना होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

