देश की खबरें | तेंदुलकर ने ‘मांकेड़िंग’ को अनुचित खेल से हटाने का स्वागत किया, पर ब्रॉड नाखुश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नॉन स्ट्राइकर छोर से गेंद फेंके जाने से पहले रन आउट करने को अनुचित खेल कानूनों से हटाने के फैसले की सराहना की लेकिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस कदम को अनुचित करार दिया।

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नॉन स्ट्राइकर छोर से गेंद फेंके जाने से पहले रन आउट करने को अनुचित खेल कानूनों से हटाने के फैसले की सराहना की लेकिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस कदम को अनुचित करार दिया।

खेल कानूनों के संरक्षक एमसीसी ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर इस तरह के रन आउट को अनुचित खेल वर्ग से हटाने का फैसला किया है। गेंद फेंके जाने से पहले रन आउट किये जाने को लेकर पहले काफी चर्चा होती रही है और इसे खेल भावना के विपरीत माना जाता रहा था।

भारत के आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सहित कई खिलाड़ी इसे आउट करने का सही तरीका मानते रहे हैं।

तेंदुलकर ने कहा कि वह इस तरह से आउट किये जाने के लिये ‘मांकेड़िंग’ शब्द का उपयोग किये जाने के खिलाफ थे।

तेंदुलकर ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘एमसीसी समिति ने क्रिकेट में नये नियम जारी किये हैं और उनमें से कुछ का मैं बहुत समर्थन करता हूं। इनमें से पहला मांकेडिंग आउट होना है। मैं इस तरह से आउट किये जाने के लिये मांकडेड का उपयोग किये जाने में असहज महसूस करता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में खुश हूं कि इसे रन आउट में बदल दिया गया है। मेरे अनुसार इसे पहले से ही रन आउट होना चाहिए था। इसलिए यह हम सभी के लिये अच्छी खबर है। मैं इसके साथ सहज नहीं था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।’’

ब्रॉड ने हालांकि ‘मांकेडिंग’ को वैध करने के एमसीसी के फैसले को अनुचित करार दिया कि और कहा कि इसके लिये किसी तरह के कौशल की जरूरत नहीं होगी।

ब्रॉड ने ट्वीट किया, ‘‘तो मांकड़ अब अनुचित नहीं रहा और आउट करने का यह तरीका वैध बन गया है। क्या यह आउट करने का वैध तरीका नहीं था और क्या इसका अनुचित होना व्यक्तिपरक था? मुझे लगता है कि यह अनुचित है और मैं इसे सही नहीं मानता। बल्लेबाज को आउट करने के लिये कौशल की जरूरत होती है और मांकड़ के लिये किसी तरह का कौशल नहीं चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन