देश की खबरें | ई-बसों की निविदा: बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली टाटा मोटर्स की याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने 2,450 करोड़ रुपये मूल्य की 1,400 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए एक निविदा प्रक्रिया से टाटा मोटर्स को अयोग्य ठहराने वाले ‘बेस्ट’ के फैसले को कायम रखने संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने संबंधी वाहन निर्माता कंपनी की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

नयी दिल्ली, 19 मई उच्चतम न्यायालय ने 2,450 करोड़ रुपये मूल्य की 1,400 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए एक निविदा प्रक्रिया से टाटा मोटर्स को अयोग्य ठहराने वाले ‘बेस्ट’ के फैसले को कायम रखने संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने संबंधी वाहन निर्माता कंपनी की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

न्यायालय ने कहा कि वाहन निर्माता ने निविदा की आवश्यक शर्त का पालन नहीं किया।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि इसमें दो राय नहीं है कि निविदा के लिए पहली जरूरत ‘सिंगल डेकर’ बसों की निर्धारित परिचालन दूरी थी। इन बसों की बैटरी एक बार चार्ज करने पर वे (बसें) सही स्थिति में करीब 200 किमी का सफर तय करतीं।

न्ययालय ने कहा, ‘‘रिकार्ड में पेश किये गये दस्तावेज यह संकेत देते हैं कि टाटा मोटर्स ने अपनी बोली में इस जरूरी शर्त का पालन नहीं किया और बेस्ट को सूचित किया था कि वह ‘मानक परीक्षण स्थितियों’ में परिचालन दूरी को पूरा कर सकता है, जो निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं था।

पीठ में न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला भी शामिल हैं।

शीर्ष न्यायालय ने कहा, ‘‘ उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सही कहा है कि टाटा मोटर्स की बोली उक्त शर्त का पालन करने में नाकाम रही। टाटा मोटर्स ने निविदा की आवश्यक शर्त का पालन नहीं किया।’’

टाटा मोटर्स ने उच्च न्यायालय का रुख कर ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग’ (बेस्ट) द्वारा उसे (वाहन निर्माता को) निविदा के लिए अयोग्य ठहराये जाने और हैदराबाद की कंपनी एवे ट्रांस को अनुबंध दिये जाने को चुनौती दी थी।

टाटा समूह की कंपनी ने दलील दी थी कि उसकी बोली को उस दूसरी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए मनमाने तरीके से खारिज कर दिया गया, जिसे बाद में यह अनुबंध मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\