देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दस और लोगों की मौत, 293 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को दस और लोगों मौत हो गयी जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 292 हो गई है। इसके साथ ही 293 नये मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12694 हो गयी। इनमें से 2836 रोगी अभी उपाचाराधीन हैं।
जयपुर, 14 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को दस और लोगों मौत हो गयी जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 292 हो गई है। इसके साथ ही 293 नये मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12694 हो गयी। इनमें से 2836 रोगी अभी उपाचाराधीन हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में छह, भरतपुर में दो, श्रीगंगानगर और पाली में एक-एक कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 292 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 133 हो गयी है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18,भरतपुर में 17, अजमेर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 18 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
यह भी पढ़े | गुजरात के राजकोट में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8 दर्ज, दहशत में लोग.
उन्होंने बताया कि रविवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 27 लोग संक्रमित पाये गये है। राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकर 2532 पहुंच गई है।
रविवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 293 नये मामले सामने आये। इनमें भरतपुर में 61, धौलपुर में 44, जोधपुर में 30,जयपुर में 27, सिरोही में 19,पाली एव नागौर में 14-14, सीकर एवं अलवर में 12-12, बाडमेर में 11, बीकानेर एवं अजमेर में नौ-नौ, दौसा और झुंझुनूं में चार-चार, उदयपुर ,करौली और भीलवाडा में तीन-तीन,चित्तोडगढ—चूरू—हनुमानगढ—में दो-दो , कोटा में एक नये मरीज शामिल हैं।
यह भी पढ़े | गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8 मापी गई : 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।
राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

