विदेश की खबरें | उत्तर पश्चिमी चीन में पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से दस लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

'सीसीटीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने गांसु प्रांत के जिंगताई काउंटी में एक खदान के अंदर अपने वाहन में दबे श्रमिकों को निकालने में पूरा दिन बिता दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, सात लोगों को हल्की चोटें आई थीं, जबकि दस लोगों की मौत हो गयी। तलाश अभियान शनिवार रात आठ बजे तक चलाया गया।

कर्मचारियों को शांक्सी कोकिंग कोल मिनबाओ समूह द्वारा काम पर रखा गया था। घटना की जांच जारी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)