देश की खबरें | विमान के ‘हाइड्रोलिक’ को लेकर कोचीन हवाई अड्डे पर थोड़ी देर के लिए घोषित की गई आपात स्थिति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के उतरने के दौरान संदिग्ध तौर ‘हाइड्रोलिक’ ने काम करना बंद कर दिया जिसकी वजह से रविवार रात कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। यह विमान शारजाह से आया था। सीआईएएल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।
कोच्चि, 29 जनवरी एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के उतरने के दौरान संदिग्ध तौर ‘हाइड्रोलिक’ ने काम करना बंद कर दिया जिसकी वजह से रविवार रात कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। यह विमान शारजाह से आया था। सीआईएएल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।
वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने उड़ान ‘आईएक्स 412’ में सवार सभी 183 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को सुरक्षित बताया।
कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात आठ बजकर चार मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई लेकिन किसी भी रनवे को अवरुद्ध नहीं किया गया और न ही किसी भी उड़ान का मार्ग बदला गया।
उन्होंने बताया कि रात आठ बजकर 36 मिनट पर आपात स्थिति के आदेश को वापस ले लिया गया और हवाई परिचालन को सामान्य घोषित कर दिया गया।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बाद में एक बयान में कहा कि विमान निर्धारित समय (रात आठ बजकर 34) पर सामान्य तौर पर उतरा और पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को आपात स्थिति की सूचना नहीं दी थी।
प्रवक्ता ने यह भी साफ किया कि शारजाह-कोच्चि उड़ान आपात स्थिति में नहीं उतरी।
उन्होंने कहा कि पायलट ने ‘हाइड्रोलिक प्रेशर सिस्टम’ में उतार-चढ़ाव देखा और एहतियात के तौर पर एटीसी को सूचित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)