देश की खबरें | दिल्ली के बवाना में टेंपो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक टेंपो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 जून बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक टेंपो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि मृतकों की पहचान बिजय (38), रमाकांत (30) और नंदू कुमार (23) के रूप में हुई है, जो बवाना में एक कारखाने में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि घायल राजाराम नमलेश (19) को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केन्द्र में रेफर कर दिया गया है।
शनिवार देर रात एक फैक्ट्री के पास हुई भीषण दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने चारों पीड़ितों को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को पूठखुर्द के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिजय, रमाकांत और नंदू कुमार को मृत घोषित कर दिया। बाद में राजाराम को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "चारों लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी टेंपो ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टेंपो का चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से भाग गया।"
अधिकारी ने बताया कि फरार टेंपो चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

