देश की खबरें | दिल्ली में तापमान में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
नयी दिल्ली, एक मार्च राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि यहां सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सोमवार तड़के 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
आईएमडी ने बताया कि पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में सबसे अधिक तापमान है।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

