देश की खबरें | मुबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिसे सर्दी की शुरूआत के तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच दिसंबर मुंबई में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिसे सर्दी की शुरूआत के तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि चक्रवातों एवं बंगाल की खाड़ी में गंभीर दबाब के क्षेत्रों के कारण प्रदेश में सर्दी आने में देरी हुयी है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: AAP नेता राघव चड्ढा का केंद्र पर निशाना, कहा-इतनी सरल मांगों के बावजूद रोज बैठक करने का क्या मतलब, सरकार नियत साफ रखे और किसानों की बात माने.

अधिकारी ने बताया, ‘‘गंभीर दबाव के क्षेत्रों के कमजोर होने के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिररावट दर्ज की गयी है । महाराष्ट्र में यह सर्दी के मौसम की शुरूआत हो सकती है।’’

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के साताक्रू ऑब्जर्वेट्री ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनताम तापमान है। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है ।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: सुपरस्टार Rajinikanth की नए साल पर पार्टी होगी लॉन्च, राज्य की 234 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव.

उन्होने बताया कि प्रदेश के परभणी में तापमान में सबसे अधिक कमी दर्ज की गयी जहां यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है ।

प्रदेश में रबी फसल के लिए सर्दी के मौसम की भूमिका महती है । इन फसलों में ज्वार, गेहूं एवं हरा चना शामिल है । इसके अलावा आम के पेड़ों में फूल खिलने की भी शुरूआत होती है ।

एक कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि आम के पेड़ों में अच्छे तरीके से फूल खिलने के लिये तापमान में गिरावट आवश्यक है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी