एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिती बनी रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

देश की खबरें | कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिती बनी रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना रहा। राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 43 वर्षों में यह जनवरी सबसे गर्म रही।

श्रीनगर में बृहस्पतिवार को तापमान पिछली रात के शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया, जबकि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.5 डिग्री नीचे और शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, हिमाचल में लाहौल और स्पीति जिले के कुसुमसेरी में तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई।

अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद हुईं सड़कों को खोलने के लिए काम चल रहा है।

नारकंडा और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.4 डिग्री और शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मनाली और भरमौर में शून्य से दो डिग्री नीचे, कुफरी में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भुंतर में 0.1 डिग्री, सुंदरनगर में 0.2 डिग्री और शिमला में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.9 और 6.2 डिग्री सेल्सियस था।

पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 3.9, 6.4, छह और चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).