एजेंसी न्यूज

कश्मीर में तापमान में गिरावट, श्रीनगर में पारा शून्य के नीचे दो डिग्री पर पहुंचा

कश्मीर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है. गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात का तापमान कम हुआ है.

कश्मीर में तापमान में गिरावट, श्रीनगर में पारा शून्य के नीचे दो डिग्री पर पहुंचा

श्रीनगर, 23 जनवरी : कश्मीर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है. गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात का तापमान कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पहले से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था.

दक्षिण कश्मीर के वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पिछली रात शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस था. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रात पहले की तुलना में एक डिग्री अधिक है. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस, पंपोर के कोनिबल में शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : दुनिया का कोई भी आयोजन सौहार्द और एकता का महाकुंभ जैसा शक्तिशाली संदेश नहीं देता: अमित शाह

कश्मीर में इस समय 'चिल्लई-कलां' का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है. इस दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और पारा काफी गिर जाता है. 'चिल्लई-कलां' के बाद 20 दिन का 'चिल्लई-खुर्द' (हल्की ठंड) और फिर 10 दिन का 'चिल्लई-बच्चा' (नरम ठंड) होता है. मौसम विभाग ने 'चिलई-कलां' के शेष भाग के लिए मुख्यतः शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है. हालांकि, 30-31 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).