एजेंसी न्यूज

Delhi Weather: दिल्ली में तापमान में गिरावट, बुधवार को हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी.

Delhi Weather: दिल्ली में तापमान में गिरावट, बुधवार को हल्की बारिश की संभावना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 13 सितंबर: दिल्ली में मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी. विभाग ने कहा कि शाम को सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई.

मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई. Delhi: दिल्ली बनेगी ‘झीलों का शहर’, पर्यटक होंगे आकर्षित: मुख्यमंत्री केजरीवाल.

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही थी और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आईएमडी ने कहा कि सोमवार की सुबह 8:30 बजे से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे के बीच 9.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार साथ ही आममान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब साढ़े सात बजे 'संतोषजनक' (73) श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).