जरुरी जानकारी | टेमासेक, वारबर्ग पिंकस, भाविश अग्रवाल ने ओला में 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओला ने शुक्रवार को कहा कि टेमासेक, वारबर्ग पिंकस से जुड़ी प्लम वुड इंवेस्टमेंट और ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ से पहले उसमें 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,733 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई ओला ने शुक्रवार को कहा कि टेमासेक, वारबर्ग पिंकस से जुड़ी प्लम वुड इंवेस्टमेंट और ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ से पहले उसमें 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,733 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।

ओला ने एक बयान में कहा कि इन फंडों द्वारा भारतीय उपभोक्ता इंटरनेट क्षेत्र में यह सबसे बड़ा निवेश है।

ओला अपने राइड-हेलिंग व्यवसाय का विभिन्न श्रेणियों और भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार कर रही है।

कंपनी के चेयरमैन और समूह सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘पिछले 12 महीनों में हमने अपने राइड-हेलिंग व्यवसाय को और अधिक मजबूत, लचीला और कुशल बनाया है।’’

राइड-हेलिंग व्यवसाय के तहत ऑनलाइन या एप्लिकेशन आधारित मंचों के जरिए उपयोगकर्ता निजी गाड़ी या ड्राइवर किराये पर ले सकते हैं।

अग्रवाल ने कहा कि वह विकास के अगले चरण में नए भागीदारों को साथ लेने के लिए तत्पर हैं। कंपनी ने हालांकि अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी