एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में तेलतुंबडे भी शामिल- महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में तेलतुंबडे भी शामिल- महाराष्ट्र पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई,14 नवंबर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शनिवार को सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

मुठभेड़ के बाद सी-60 कमांडो ने घटनास्थल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए और माना जा रहा था कि इस मुठभेड़ में तेलतुंबडे भी मारा गया है. बहुचर्चित भीमाकोरेगांव माओवादी मामले में वह आरोपी था. यह भी पढ़ें : Bihar: जिला पार्षद ने मंत्री लेशी सिंह पर लगाया पति की हत्या का आरोप, कहा- पुलिस पर भरोसा नहीं

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की ‘‘ तेलतुंबडे मारे गए नक्सलियों में शामिल है.’’ मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है. यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).