देश की खबरें | सभी स्थानीय निकायों के चुनाव की योजना के बारे में बताएं : उच्च न्यायालय ने बंगाल सरकार, चुनाव आयोग से पूछा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वे सभी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की योजना के बारे में सोमवार तक उसे अवगत कराएं।

कोलकाता, एक दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वे सभी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की योजना के बारे में सोमवार तक उसे अवगत कराएं।

गौरतलब है कि कोलकाता नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को होना है। वहीं प्रदेश भाजपा इसे लेकर अदालत पहुंच गई है और निर्वाचन आयोग तथा राज्य सरकार को सभी स्थानीय निकायों में एक ही तारीख में मतदान कराने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

भाजपा का कहना है कि राज्य में एक सौ से ज्यादा नगर निकायों के चुनाव होने हैं और उसने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की खातिर इन सभी के चुनाव एक साथ कराने का निर्देश देने का अनुरोध न्यायालय से किया है।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि सभी स्थानीय निकायों में चुनाव कराने की अपनी विस्तृत योजना से उसे सोमवार तक अवगत कराए।

इस मामले पर अगली सुनवाई अब सोमवार को होनी है।

इससे पहले, भाजपा के वकील ने दलील दी थी कि सारा मामला उच्च न्यायालय में लंबित होनेके बावजूद कोलकाता नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को कराने की घोषणा की गयी।

राज्य चुनाव आयोग ने 25 नवंबर को राज्य सरकार की अधिसूचना के आधार पर इस चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें