जरुरी जानकारी | दूरसंचार राहत पैकेज पर मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं हुआ विचार: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय रूप से दबाव वाले दूरसंचार क्षेत्र के लिये बहुप्रतीक्षित राहत पैकेज पर मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में विचार नहीं किया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर वित्तीय रूप से दबाव वाले दूरसंचार क्षेत्र के लिये बहुप्रतीक्षित राहत पैकेज पर मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में विचार नहीं किया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दूरसंचार क्षेत्र राहत पैकेज की उम्मीद कर रहा है। सूत्रों के अनुसार यह पैकेज में समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की गणना में से गैर- दूरसंचार मदों को बाहर कर उसे नये सिरे से परिभाषित किया जा सकता है। इसके अलावा स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क जैसे शुल्कों में कटौती और सरकार को रेडियो तरंगों को लौटाने को लेकर आसान नियम तथा शर्तें शामिल हो सकती हैं।

सूत्रों ने कहा कि दूरसंचार विभाग क्षेत्र के लिए राहत उपायों पर सक्रिय रूप से जोर दे रहा है और उम्मीद है कि आने वाले एक-दो सप्ताह में प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर राहत पैकेज पर बुधवार को मंत्रिमंडल ने क्यों नहीं विचार किया या आने वाले दिनों में विस्तार से चर्चा से पहले दूरसंचार विभाग से कोई स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वोडाफोन आइडिया के संकट के बीच अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दूरसंचार क्षेत्र के लिए अनुकूल नीति को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\