देश की खबरें | कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर सांसद राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने का अनुरोध किया।

हैदराबाद, 21 सितम्बर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर सांसद राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने का अनुरोध किया।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी नेता राजमोहन उन्नीथन की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधियों की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति और एआईसीसी सदस्यों को नामित करने या चयन करने के लिए अधिकृत करने का भी एक प्रस्ताव पारित किया गया।

कांग्रेस ने पिछले माह कहा था कि इसके अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। यदि नामांकन पत्र की वापसी के बाद केवल एक ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह जाएगा तो अध्यक्ष के नाम की घोषणा आठ अक्टूबर को ही हो जाएगी।

कांग्रेस की राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, तमिलनाडु समेत कुछ अन्य राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने के लिए पहले ही प्रस्ताव पारित कर दिया है।

राहुल गांधी ने 2019 के आम चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड