जरुरी जानकारी | हैदराबाद हवाईअड्डे का समझौता 2068 तक बढ़ाने के एचआईएएल के आग्रह पर पुनर्विचार करे तेलंगाना: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेलंगाना सरकार से हैदराबाद हवाईअड्डे के रियायत समझौते की अवधि को 2038 से बढ़ाकर 2068 किये जाने के हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (एचआईएएल) के अनुरोध पर पुनर्विचार करने और इस बारे में अपनी सिफारिश मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली, दो सितंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेलंगाना सरकार से हैदराबाद हवाईअड्डे के रियायत समझौते की अवधि को 2038 से बढ़ाकर 2068 किये जाने के हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (एचआईएएल) के अनुरोध पर पुनर्विचार करने और इस बारे में अपनी सिफारिश मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया है।

सिंधिया ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को लिखे पत्र में यह कहा है कि छूट को लेकर नागर विमानन मंत्रालय और जीएमआर की अगुवाई वाले एचआईएएल के बीच 20 दिसंबर, 2004 को समझौता हुआ था। यह समझौता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के विकास, निर्माण, परिचालन और रखरखान के लिये था।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘समझौते के उपबंध (13.7.1) के संदर्भ में एचआईएएल ने छूट अवधि 23 मार्च, 2038 से और 30 साल बढ़ाकर 23 मार्च 2068 करने का आग्रह किया है।’’

बयान में कहा गया है कि तेलंगाना सरकार एचआईएएल के आग्रह पर पुनर्विचार करे और अपनी सिफारिश नागर विमानन मंत्रालय को भेजे।

हैदराबाद हवाईअड्डे के निजीकरण के दो साल बाद 2006 में मुंबई और दिल्ली हवाईअड्डों को परिचालन के लिये निजी हाथों में दिया गया था।

सिंधिया ने अपने पत्र में वारंगल हवाईअड्डा के परिचालन से जुड़े मुद्दे और उसे क्षेत्रीय उड़ान योजना में शामिल करने का जिक्र किया है।

बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने कहा कि वारंगल हवाईअड्डा एचआईएएल से 150 किलोमीटर हवाई दूरी पर है और उसे द्विपक्षीय रूप से सहमति के तहत विकसित किया जा सकता है। तेलंगाना सरकार एचआईएएल और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के साथ मिलकर इसकी संभावना टटोल सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\