तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग ने महिला एवं नवजात शिशु की मौत पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी
आयोग ने इस विषय पर एक तेलुगु दैनिक में छपी खबर का संज्ञान लिया और स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव, महबूबनगर के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महबूबनगर के सरकारी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक एवं यहां कोटी के सरकारी मातृत्व अस्पताल के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी ।
हैदराबाद, 28 अप्रैल तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग (टीएसएचआरसी) ने कोविड-19 लॉकडान के दौरान चिकित्सकीय परामर्श के लिए छह अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद एक महिला एवं उसके नवजात शिशु की मौत हो जाने संबंधी एक खबर पर मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों से रिपोर्ट तब की।
आयोग ने इस विषय पर एक तेलुगु दैनिक में छपी खबर का संज्ञान लिया और स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव, महबूबनगर के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महबूबनगर के सरकारी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक एवं यहां कोटी के सरकारी मातृत्व अस्पताल के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी ।
आयोग ने मामले की अगली तारीख 16 जून तय की।
मीडिया ने दावा किया कि गडवाल जिले की 20 वर्षीय एक गर्भवती महिला को प्रसव एवं अन्य चिकित्सकीय समस्याआं को लेकर अपने पति के साथ छह सरकारी अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ा। पहले महिला 24 अप्रैल को गडवाल जिला अस्पताल पहुंची थी। लेकिन उसे उसकी स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी गयी। उसे प्रशासन द्वारा वाहन से महबूबनगर सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हाल नाजुक है और उसे हैदराबाद के एक अस्पताल में भेज दिया।
खबर के अनुसार चूंकि गडवाल कोविड-19 मामले वाला जिला है ऐसे में डॉक्टरों ने उसे इस वायरस संक्रमण की जांच के लिए हैदराबाद के अन्य सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
अखबार के मुताबिक जब जांच में उसमें कोरोना वायरस संक्रमण नहीं मिला तो उसे शहर के एक सरकारी मातृत्व अस्पताल में भेज दिया गया। वहां उसने पिछले शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया। शिशु को सांस लेने में दिक्कत थी ऐसे में उसे सरकारी बाल अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गयी।
खबर के अनुसार उधर महिला की स्थिति भी गंभीर हो गयी तो उसे शहर के एक भिन्न सरकारी अस्पताल में ले जाय गया जहां सोमवार रात को वह चल बसी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

