देश की खबरें | तेलंगाना: रेड्डी ने सिंचाई परियोजनाओं और नदी जल उपयोग पर बहस के लिए केसीआर को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को सिंचाई परियोजनाओं और कृष्णा एवं गोदावरी नदियों के जल उपयोग के मुद्दे पर विधानसभा में बहस करने का प्रस्ताव दिया है।

हैदराबाद, 10 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को सिंचाई परियोजनाओं और कृष्णा एवं गोदावरी नदियों के जल उपयोग के मुद्दे पर विधानसभा में बहस करने का प्रस्ताव दिया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कृष्णा नदी जल मामले पर एक बैठक के बाद कहा कि सरकार राज्य के हित में केसीआर से सुझाव लेने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम विशेषज्ञों और हितधारकों की राय लेने के लिए भी तैयार हैं।’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘आइए बीआरएस (के पूर्व) शासन और हमारी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर चर्चा करें। सदन के नेता के रूप में मैं वादा करता हूं कि यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि सदन में बहस के दौरान किसी की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचे।’’

उन्होंने कहा कि अगर केसीआर स्वास्थ्य कारणों से विधानसभा में बहस के लिए तैयार नहीं हैं तो वह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ एर्रावल्ली गांव में बीआरएस प्रमुख के फार्महाउस पर आकर कृत्रिम सभा आयोजित कर बहस करने को तैयार हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का इरादा जल मुद्दों पर लोगों को तथ्य बताना और तेलंगाना के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार रहना है।

रेड्डी ने केसीआर पर आरोप लगाया कि बीआरएस शासन के दौरान लिए गए निर्णयों के कारण तेलंगाना ने जल अधिकार खो दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी