देश की खबरें | तेलंगाना बारिश: कांग्रेस का हैदराबाद में प्रदर्शन, किशन रेड्डी ने वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को बारिश से निपटने में विफल होने का आरोप लगाते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के खिलाफ ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

हैदराबाद, 28 जुलाई कांग्रेस ने शुक्रवार को बारिश से निपटने में विफल होने का आरोप लगाते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के खिलाफ ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के सामने तेलंगाना शहीद स्मारक से जीएचएमसी कार्यालय तक रैली निकाली। यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के आह्वान पर किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथों में ‘हैदराबाद बचाओ’ लिखी तख्तियां लिए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार ने शहर को विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का वादा किया था, लेकिन भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए।

कांग्रेस ने मांग रखी कि शहर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण काम गंवाने वाले गरीब लोगों को प्रति परिवार 10 हजार रुपये के हिसाब से राहत राशि दी जाए।

उधर, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने शहर में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य किशन रेड्डी ने अंबरपेट और यूसुफगुड़ा में पदयात्रा निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद को न्यूयॉर्क और इस्तांबुल जैसा बनाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ।

रेड्डी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों को लोगों द्वारा उनके ध्यान में लाए गए मुद्दों का समाधान करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड